🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया 🚨
देवरिया में रोडवेज परिचालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच जमकर हाथापाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के बाद नाराज रोडवेज कर्मियों ने बसें खड़ी कर सड़क जाम कर दी, जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रशासन पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गया है।
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित रोडवेज परिसर के पास की बताई जा रही है।
#Deoria #BreakingNews #Roadways #TrafficPolice #DeoriaPost #UttarPradesh #ViralVideo #DeoriaNews
Salempur, Deoria | Jun 9, 2026