Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

उत्तराखंड: दूल्हे ने दहेज में माँगे लाखों रुपए। दुल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक। हो गई मौत। खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक शादी समारोह उस वक्त मातम और बवाल में बदल गया, जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद के बीच दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दूल्हे की डिमांड ने ली दुल्हन के पिता की जान: दुल्हन के पिता की मौत की खबर मिलते ही लोग गुस्सा गए. गुस्साए लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया. बंधकों के साथ मारपीट कर दी. हालात इतने बिगड़ गए कि कई बारातियों को अपनी जान बचाने के लिए छतों से कूदकर भागना पड़ा. देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें जारी रहीं. दूल्हा और बारातियों की पिटाई: खटीमा के एक मैरिज हॉल में रविवार रात उस समय खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर जानलेवा विवाद खड़ा हो गया. डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पिता की मौत की खबर मिलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट कर दी. खटीमा के इस्लामनगर मैरिज हॉल की घटना: घटना वार्ड नंबर-7 इस्लामनगर स्थित खुशबू मैरिज हॉल की है. यहां बरेली के बड़ा फरीदपुर से सादिक ठेकेदार की बेटी की बारात आई थी. बारात के स्वागत तक सब कुछ सामान्य रहा. निकाह के समय मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. दूल्हा पक्ष पर दहेज की मांग बढ़ाने का आरोप: लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी तय होने के बाद से ही लड़का पक्ष लगातार दहेज की मांग बढ़ाता रहा. पहले स्कूटी की मांग की गई. बाद में उसकी जगह महंगी स्पोर्ट्स बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग रखी गई. वहीं निकाह के दौरान लड़की पक्ष ने पांच लाख रुपये मेहर तय करने की बात कही, जबकि लड़का पक्ष 21 हजार रुपये पर अड़ा रहा. काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी. दूल्हे की मांग से दुल्हन के पिता का आया हार्ट अटैक: इसी बीच विवाद से तनावग्रस्त दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. अस्पताल में उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने दूल्हे मोहम्मद आरिफ, उसके भाई मोहम्मद खालिद, बहनोई अता हुसैन समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट कर दी. छत से कूदकर भागे बाराती: हालात इतने बिगड़ गए कि कई बारातियों को अपनी जान बचाने के लिए मैरिज हॉल के समीप एक मकान की छत से कूदकर भागना पड़ा. इस दौरान छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. इससे कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है. विवाद के दौरान मैरिज हॉल में कुर्सियां तोड़ी गईं. निकाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की: सूचना मिलते ही कोतवाल विजेंद्र शाह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने महिला, बच्चों और अन्य बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला. देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में वार्ता जारी रही. कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि- निकाह के दौरान विवाद का मामला सामने आया है. मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. यदि समझौता नहीं होता है, तो दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. -विजेंद्र शाह, कोतवाल-

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

MORE NEWS

Best Food Of Dehradun😍 starting ₹19
Visit @cliiffys_cafe_ 
📍 Race Course

Share with your friends❤️

Follow for more..

#dehradun #dehradun_diaries #dehradun_official_page #dehradoon #dehradunlove

Best Food Of Dehradun😍 starting ₹19 Visit @cliiffys_cafe_ 📍 Race Course Share with your friends❤️ Follow for more.. #dehradun #dehradun_diaries #dehradun_official_page #dehradoon #dehradunlove

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026

वाडी गांव में महिला को निवाला बनाने वाला 
गुलदार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली से हुआ ढ़ेर 

वाड़ी गांव में एक महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को जॉय हुकिल ने अपनी गोली से मौके पर किया ढेर। अगर जॉय हुकिल गुलदार को मौके पर नहीं करते ढेर तो कई ग्रामीणों को घायल कर देता गुलदार। प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल का 50 वा शिकार बना यह गुलदार।
#LeopardAttack #JoyHukil #WadiVillage #Uttarakhand #HumanWildlifeConflict #WildlifeNews #UttarakhandNews

वाडी गांव में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली से हुआ ढ़ेर वाड़ी गांव में एक महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को जॉय हुकिल ने अपनी गोली से मौके पर किया ढेर। अगर जॉय हुकिल गुलदार को मौके पर नहीं करते ढेर तो कई ग्रामीणों को घायल कर देता गुलदार। प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल का 50 वा शिकार बना यह गुलदार। #LeopardAttack #JoyHukil #WadiVillage #Uttarakhand #HumanWildlifeConflict #WildlifeNews #UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026

"देहरादून में 27–28 जून को आयोजित होने वाले उफतारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंडी सिनेमा के 40 वर्षों के सफर और फिल्म उद्योग के विकास पर विशेष चर्चा होगी"।

"देहरादून में 27–28 जून को आयोजित होने वाले उफतारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंडी सिनेमा के 40 वर्षों के सफर और फिल्म उद्योग के विकास पर विशेष चर्चा होगी"।

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026