
बिग ब्रेकिंग: दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का असली जिम्मेदार कौन?
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने 21 निर्दोष लोगों की जान ले ली और 37 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। लेकिन हादसे के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं!
पुलिस ने उत्तराखंड से आए शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है, जो वहां सिर्फ खाना बनाने का काम करते थे। ऐसे में पूरा देश पूछ रहा है: क्या न्याय के नाम पर सिर्फ सबसे कमजोर कड़ी को मोहरा बनाया जा रहा है?
व्यवस्था की वो नाकामियां, जिन्हें नजरअंदाज किया गया:
नो फायर NOC: दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इमारत के पास फायर सुरक्षा का कोई सर्टिफिकेट नहीं था।
अवैध निर्माण: MCD के नियमों को ताक पर रखकर जहां सिर्फ 6 कमरों की अनुमति थी, वहां 20-25 कमरे बना दिए गए।
लाइसेंस एक्सपायर्ड: रेस्टोरेंट को सिर्फ चाय-नाश्ते की इजाजत थी, लेकिन वहां अवैध रूप से पूरा किचन चल रहा था, वो भी बिना वैलिड लाइसेंस के।
मौत का संकरा रास्ता: पूरी इमारत में आने-जाने का सिर्फ एक ही संकरा रास्ता था।
❓ देश जानना चाहता है ये 6 बड़े सवाल:
क्या बिल्डिंग की वैधता और फायर सेफ्टी जांचना एक शेफ की जिम्मेदारी थी?
बिना फायर NOC और अवैध निर्माण के यह होटल सालों से किसकी नाक के नीचे चल रहा था?
अवैध रूप से 20-25 कमरे बनने देने वाले MCD अधिकारी अब कहां छिपे हैं?
रिहायशी इलाके में नियमों की धज्जियां उड़ाने की अनुमति देने वाले विभागों पर कार्रवाई कब होगी?
क्या होटल मालिकों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए एक गरीब कर्मचारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है?
21 परिवारों को तबाह करने वाले असली गुनाहगारों को सलाखों के पीछे कब भेजा जाएगा?
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था द्वारा किया गया कत्ल है! जांच केवल शेफ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। न्याय तब तक अधूरा है, जब तक इस अवैध काले धंधे को शह देने वाले अधिकारी और मालिक पकड़े नहीं जाते।
पीड़ितों को न्याय दो! असली दोषियों को सजा दो!
#DelhiFire #MalviyaNagarFire #KeshavNegi #DelhiPolice #JusticeForVictims #MCD #DelhiNews #Accountability