Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

⏩खुशियों की दास्तां ⏩जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार ⏩मानपुर विकासखंड के ग्राम महरोई के निवासी शिवेंद्र यादव के परिवार के लिए जल जीवन मिशन किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ है। एक समय था जब परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूरस्थ स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। पानी की व्यवस्था में काफी समय और मेहनत लगती थी, जिससे अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। शिवेंद्र यादव बताते हैं कि जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। अब परिवार को घर बैठे नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय और श्रम की बचत हुई है, बल्कि दैनिक जीवन भी अधिक सुविधाजनक बन गया है। ⏩उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों की आशंका कम हुई है और बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष लाभ मिल रहा है। ⏩शिवेंद्र यादव का मानना है कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का संकल्प साकार किया है। प्रस्तुतकर्ता @arunendra_30 @cmmadhyapradesh #jansamparkmp #JalJeevanMission #उमरिया #umaria

MORE NEWS

💥मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है। भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने यह फैसला लिया। कांग्रेस ने फैसले को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है।

इधर भाजपा पहले ही तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मैदान में उतार चुकी है। वहीं नामांकन खारिज होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु ले जा रहा विमान भी रनवे से वापस लौट आया।

पूरी खबर देखें...

रिपोर्ट : दीपक वर्मा
#MadhyaPradesh #RajyaSabhaElection #MeenakshiNatarajan #MaheshKewat #MPPolitics BreakingNews

💥मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है। भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने यह फैसला लिया। कांग्रेस ने फैसले को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है। इधर भाजपा पहले ही तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मैदान में उतार चुकी है। वहीं नामांकन खारिज होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु ले जा रहा विमान भी रनवे से वापस लौट आया। पूरी खबर देखें... रिपोर्ट : दीपक वर्मा #MadhyaPradesh #RajyaSabhaElection #MeenakshiNatarajan #MaheshKewat #MPPolitics BreakingNews

Bandhogarh, Umaria | Jun 9, 2026

उज्जैन: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण! 
चरक भवन में आयोजित विशेष शिविर में 86 गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच की गई। इस दौरान 30 उच्च जोखिम (HRPW) महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष उपचार प्रदान किया गया। सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ भविष्य! 
#PMSMA #SafeMotherhood #Ujjain #HealthCare #HealthyMotherHealthyChild #PMModi #JanJagrukta

उज्जैन: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण! चरक भवन में आयोजित विशेष शिविर में 86 गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच की गई। इस दौरान 30 उच्च जोखिम (HRPW) महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष उपचार प्रदान किया गया। सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ भविष्य! #PMSMA #SafeMotherhood #Ujjain #HealthCare #HealthyMotherHealthyChild #PMModi #JanJagrukta

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

संभागायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में, उज्जैन जिला प्रशासन लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत 'सहायक व्यक्तियों' (Support Person) का इम्पैनलमेंट कर रहा है।
यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों को न्याय और संबल दिलाने के इस कार्य में योगदान देने हेतु योग्य व्यक्ति एवं संस्थाएं 10 जुलाई 2026 तक आवेदन करें।
#Ujjain #POCSO #ChildProtection #WCD

संभागायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में, उज्जैन जिला प्रशासन लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत 'सहायक व्यक्तियों' (Support Person) का इम्पैनलमेंट कर रहा है। यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों को न्याय और संबल दिलाने के इस कार्य में योगदान देने हेतु योग्य व्यक्ति एवं संस्थाएं 10 जुलाई 2026 तक आवेदन करें। #Ujjain #POCSO #ChildProtection #WCD

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026