सोशल मीडिया में उठी बात: क्या बबिता पांडे को परियाँ हर ले गई?
उत्तराखंड। हल्द्वानी की रहने वाली बबीता पांडे जो अपने दो दोस्तों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेकिंग के लिए निकली थी । अचानक कैंप से रातों रात गायब हो गई। एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत गया जब प्रशासन और परिजनों ने चप्पा चप्पा छान मार लिया। हेलीकॉप्टर से भी सर्च कर लिया पर बबीता का कोई भी सुराग हाथ न लग पाया। वहीं अब सोशल मीडिया में बड़े बुजुर्गों की पौराणिक बातों का हवाला देते हुए यह भी बहस शुरू हो गई है कि क्या बबिता को परियाँ हर ले गई हैं ?