दुःखद खबर: रुद्रप्रयाग के सारी वार्ड के अंतर्गत दशज्यूला क्षेत्र के ग्राम जग्गी काण्डई निवासी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कार्यरत वीर जवान राहुल जग्गी के शहीद होने की दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव जग्गी काण्डई सहित पूरे दशज्यूला क्षेत्र में मातम छा गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ईश्वर दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।