बाराबंकी पुलिस की ए एन टी एफ टीम ने ऊँचाहार, रायबरेली से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 54 लाख रुपए कीमत का 108 किलो गांजा, स्कॉर्पियो कार और नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सर्वेश जायसवाल, प्रिंस यादव और अंकित के रूप में हुई है। ये लोग इलाहाबाद से थोक में गांजा खरीदते थे। प्रभारी निरीक्षक ए एन टी एफ ऐनुद्दीन और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है.