Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

टिहरी: पाँव में ठोकी कील... उखाड़ दिए नाखून। रूह कंपा देने वाला हत्याकांड। बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या। दलित युवक रात को सामान्य जाति की प्रेमिका के बुलाने पर पहुँचा था उसके घर। टिहरी में प्रेमिका के सामने दलित युवक की बेरहमी से हत्या, दोस्त अधमरा टिहरी/लंबगांव। उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 6 महीने से चल रहे प्रेम संबंध के चलते लड़की के परिजनों ने 18 साल के दलित युवक को धोखे से बुलाकर पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा। युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अधमरा हो गया। धोखे से बुलाया, फिर पीट-पीटकर मार डाला मामला प्रतापनगर के दैदल गांव निवासी केतन लाल, 18, पुत्र धनपाल लाल का है। केतन का 6 महीने से पड़ोसी गांव खोलागढ़ की सामान्य जाति की एक लड़की से फोन पर प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने कई बार केतन को मिलने से मना किया, पर वो नहीं माना। रविवार रात लड़की के परिजनों ने केतन के मोबाइल पर ही फोन कर उसे अपने गांव बुलाया। केतन अपने 22 साल के दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ बाइक से रात करीब 11 बजे खोलागढ़ पहुंचा। वहां परिजनों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा। मोबाइल से ही दी अधमरा होने की सूचना सोमवार सुबह लड़की के परिजनों ने खुद ही केतन के पिता धनपाल लाल के नंबर पर फोन किया। फोन केतन के ही मोबाइल से था, पर आवाज किसी और की थी। फोन पर धमकाते हुए कहा कि "अपने बेटे को यहां से उठाकर ले जाओ"। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो केतन अधमरा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोस्त दिवाकर डिमरी को भी गंभीर हालत में बौराड़ी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया घटना की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर लड़की के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवराम ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल 18 साल का केतन घर का इकलौता बेटा था। पिता का कहना है कि बेटे को धोखे से मौत के घाट उतार दिया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कितने समय पहले रची गई और इसमें कितने लोग शामिल थे।

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026

MORE NEWS

Best Food Of Dehradun😍 starting ₹19
Visit @cliiffys_cafe_ 
📍 Race Course

Share with your friends❤️

Follow for more..

#dehradun #dehradun_diaries #dehradun_official_page #dehradoon #dehradunlove

Best Food Of Dehradun😍 starting ₹19 Visit @cliiffys_cafe_ 📍 Race Course Share with your friends❤️ Follow for more.. #dehradun #dehradun_diaries #dehradun_official_page #dehradoon #dehradunlove

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026

वाडी गांव में महिला को निवाला बनाने वाला 
गुलदार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली से हुआ ढ़ेर 

वाड़ी गांव में एक महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को जॉय हुकिल ने अपनी गोली से मौके पर किया ढेर। अगर जॉय हुकिल गुलदार को मौके पर नहीं करते ढेर तो कई ग्रामीणों को घायल कर देता गुलदार। प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल का 50 वा शिकार बना यह गुलदार।
#LeopardAttack #JoyHukil #WadiVillage #Uttarakhand #HumanWildlifeConflict #WildlifeNews #UttarakhandNews

वाडी गांव में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली से हुआ ढ़ेर वाड़ी गांव में एक महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को जॉय हुकिल ने अपनी गोली से मौके पर किया ढेर। अगर जॉय हुकिल गुलदार को मौके पर नहीं करते ढेर तो कई ग्रामीणों को घायल कर देता गुलदार। प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल का 50 वा शिकार बना यह गुलदार। #LeopardAttack #JoyHukil #WadiVillage #Uttarakhand #HumanWildlifeConflict #WildlifeNews #UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026

"देहरादून में 27–28 जून को आयोजित होने वाले उफतारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंडी सिनेमा के 40 वर्षों के सफर और फिल्म उद्योग के विकास पर विशेष चर्चा होगी"।

"देहरादून में 27–28 जून को आयोजित होने वाले उफतारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंडी सिनेमा के 40 वर्षों के सफर और फिल्म उद्योग के विकास पर विशेष चर्चा होगी"।

Dehradun, Dehradun | Jun 9, 2026