लाडपुरा: घर के पास सड़क पर पड़ा युवक, हुई मौत, शरीर पर चोट के निशान नहीं, पत्नी और बेटे के पास जाने वाला था
Ladpura, Kota | Mar 4, 2026 कोटा में नयापुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर मिले युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था। घर के पास मंगलवार शाम सरकारी स्कूल के पास स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर अचेत हालत में पड़ा था। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में आज शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है।