अनूपगढ़: गाँव 72-जीबी में ट्रेन की चपेट में आने से मासूम की मौत
गांव 72-जीबी में ट्रेन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहे अन्य चार-पांच बच्चे समय रहते पटरी से हटकर सुरक्षित बच गए। पुलिस से आज बुधवार रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिव्यांशु पुत्र अरनेश केवट निवासी संगतपुरा, तहसील धत्तागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। यह परिवार भट्ठे पर मजदूरी करता है।