जमालपुर: होली में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद, SDPO व थाना अध्यक्ष की पहल से मामला शांत
आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित डोम टोला में होली के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। रंग-अबीर के छींटे पड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव को पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से शांत करा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के उत्साह में युवा एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर पर्व मना रहे थे