मांझी: चेफुल गांव में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच महिलाओं समेत 8 घायल
Manjhi, Saran | Mar 4, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के चेफुल गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें पांच महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में संवरु यादव ,सचिन कुमार यादव बांके यादव,मालती देवी आदि शामिल है।