मऊरानीपुर: मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवक पर दबंगों ने किया हमला, बेरहमी से मारपीट कर किया घायल, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर
गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बड़ागांव निवासी महेश पुत्र जमुना मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही कुछ दबंगों ने उसे घेरकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया।