महाराजगंज: रानीखेड़ा में पिता ने सौतेली माँ के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने घटना का किया अनावरण
4 मार्च बुधवार रात की 8 बजे पुलिस प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की गैर इरादतन हत्या के आरोपित,मृतक के पिता व सौतेली माता को गिरफ्तार कर बछरावां पुलिस ने जेल भेज दिया। विगत दिनों एक युवक का मृत अवस्था मे उसके घर मे ही शव पाया गया था। सौतेली मां और मृतक के बीच आए दिन गाली गलौज हुआ करता था।सौतेली मां और पिता के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।