गुमला: होली पर मटन बना 'लाल सोना', ₹1000 किलो तक पहुंची कीमत, दुकानों पर उमड़ी भीड़
Gumla, Gumla | Mar 4, 2026 जशपुर रोड स्थित बाजार समिति और रामनगर सड़क किनारे की मटन दुकानों पर होली के मौके पर ऐसा नजारा दिखा मानो कोई बड़ी सेल लगी हो। हजारों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि मटन ‘लाल सोना’ बन गया। आम दिनों में जहां मटन ₹700 प्रति किलो बिकता है, वहीं होली के त्योहार पर मांग इतनी बढ़ी कि खुलेआम ₹800 से लेकर ₹1000 प्रति किलो तक बिक्री हुई।