Public App Logo
Jansamasya
Delhincr
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

बड़वानी: दिगंबर जैन समाज द्वारा धूमधाम के साथ पर्युषण पर्व मनाया जा रहा, सिद्धक्षेत्र बावनगजा में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Barwani, Barwani | Sep 15, 2021

MORE NEWS

कसरावद नगर में "SAFE CLICK-2026" 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना कसरावद पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के पहले चरण में श्री गुरुकुल अकेडमी में प्रोजेक्टर पर 'मोटू-पतलू' कार्टून के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा सिखाई गई। वहीं, दूसरे चरण में विजय स्तम्भ चौराहा पर पैरामाउण्ड अकेडमी के विद्यार्थियों ने जीवंत नुक्कड़ नाटक से डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग ठगी से बचने का संदेश दिया। पुलिस टीम ने नागरिकों को हेल्पलाइन 1930 और गुम मोबाइल ब्लॉक करने वाले CEIR पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक रहने की अपील की। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #CyberSecurity2026 #KhargonePolice #MpNews

कसरावद नगर में "SAFE CLICK-2026" 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना कसरावद पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के पहले चरण में श्री गुरुकुल अकेडमी में प्रोजेक्टर पर 'मोटू-पतलू' कार्टून के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा सिखाई गई। वहीं, दूसरे चरण में विजय स्तम्भ चौराहा पर पैरामाउण्ड अकेडमी के विद्यार्थियों ने जीवंत नुक्कड़ नाटक से डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग ठगी से बचने का संदेश दिया। पुलिस टीम ने नागरिकों को हेल्पलाइन 1930 और गुम मोबाइल ब्लॉक करने वाले CEIR पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक रहने की अपील की। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #CyberSecurity2026 #KhargonePolice #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 6, 2026

प्रभारी मंत्री ने किया शिव टेकड़ी पानसेमल में पौधारोपण 
..................
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण
बड़वानी 06 जुलाई 2026/ आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण पेड़ों का महत्व और भी बढ़ गया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। यदि हम सभी मिलकर पौधारोपण करें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। इसलिए हमें पौधारोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी मानकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। 
 जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने उक्त बाते सोमवार को शिव टेकड़ी पानसेमल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि हमे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि या परिवार के किसी अन्य सदस्य के जन्मदिवस पर स्मृति के रूप में पौधारोपण करना चाहिए जिससे कि वे बड़े होकर हमारी स्मृति को संजोए रहे साथ ही हमे छाया एवं स्वच्छ वायु प्रदान करे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शिव टेकड़ी पर बाबा भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन अर्चन कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। 
प्रभारी मंत्री ने किसान के खेत में चलाया हल
 बड़वानी से पानसेमल जा रहे प्रभारी मंत्री ने ग्राम जुनाझिरा में अपने खेत में हल जोत रहे किसान से मिलकर उससे जमीन एवं फसल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने भी किसान के खेत में हल चलाया।  
रक्तदाताओं को किया प्रोत्साहित 
 प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पानसेमल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुचंकर शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने शिविर में रक्तदान करने आये युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ादान है, क्योकि आज उनके द्वारा दान किया रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आयेगा। मानव सेवा ही माधव सेवा है। हर स्वथ्य व्यक्ति को तीन माह में अपने रक्त का दान करना चाहिए, इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है। 
 शिविर में प्रभारी मंत्री ने भी अपना ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 56 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का किया अनावरण 
 पानसेमल के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का भी अनावरण किया। 
 इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, विधायक पानसेमल श्री श्याम बरडे, पानसेमल एसडीएम श्री रमेश सिसोदिया, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं नगरवासी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani

प्रभारी मंत्री ने किया शिव टेकड़ी पानसेमल में पौधारोपण .................. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण बड़वानी 06 जुलाई 2026/ आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण पेड़ों का महत्व और भी बढ़ गया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। यदि हम सभी मिलकर पौधारोपण करें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। इसलिए हमें पौधारोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी मानकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने उक्त बाते सोमवार को शिव टेकड़ी पानसेमल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि हमे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि या परिवार के किसी अन्य सदस्य के जन्मदिवस पर स्मृति के रूप में पौधारोपण करना चाहिए जिससे कि वे बड़े होकर हमारी स्मृति को संजोए रहे साथ ही हमे छाया एवं स्वच्छ वायु प्रदान करे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शिव टेकड़ी पर बाबा भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन अर्चन कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। प्रभारी मंत्री ने किसान के खेत में चलाया हल बड़वानी से पानसेमल जा रहे प्रभारी मंत्री ने ग्राम जुनाझिरा में अपने खेत में हल जोत रहे किसान से मिलकर उससे जमीन एवं फसल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने भी किसान के खेत में हल चलाया। रक्तदाताओं को किया प्रोत्साहित प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पानसेमल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुचंकर शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने शिविर में रक्तदान करने आये युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ादान है, क्योकि आज उनके द्वारा दान किया रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आयेगा। मानव सेवा ही माधव सेवा है। हर स्वथ्य व्यक्ति को तीन माह में अपने रक्त का दान करना चाहिए, इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है। शिविर में प्रभारी मंत्री ने भी अपना ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 56 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का किया अनावरण पानसेमल के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का भी अनावरण किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, विधायक पानसेमल श्री श्याम बरडे, पानसेमल एसडीएम श्री रमेश सिसोदिया, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं नगरवासी उपस्थित थे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

🍀कृषि विज्ञान केंद्र, तलून में कल मिर्च की खेती पर विशेष कार्यशाला!🍀
कल, 7 जुलाई को उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती और बेहतर मार्केटिंग सीखने के लिए जैन इरिगेशन, डॉ. तांबे और टेरा क्लब खरगोन के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ उठाएं।
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#Badwani

🍀कृषि विज्ञान केंद्र, तलून में कल मिर्च की खेती पर विशेष कार्यशाला!🍀 कल, 7 जुलाई को उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती और बेहतर मार्केटिंग सीखने के लिए जैन इरिगेशन, डॉ. तांबे और टेरा क्लब खरगोन के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ उठाएं। Department of Horticulture, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

ग्राम हरिबड़ में प्रभारी मंत्री ने किया नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण 
बड़वानी 06 जुलाई 2026/जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जिले के भ्रमण के दौरान सोमवार को ग्राम हरिबड़ ने 37.50 लाख रुपये की लागत से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की वही स्मृति स्वरूप पंचायत भवन में पौधारोपण भी किया।
 इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन ग्राम पंचायत का आधुनिक प्रशासनिक भवन है, जहाँ पंचायत से जुड़े कार्य और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। प्रभारी मंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर अभियान में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अभियान में हुए कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि सभी के प्रयासों से जिले में उक्त अभियान में कार्य हुआ है एवं जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। अतः हमे संगठित एवं प्रयासरत होकर कार्य करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। 
 इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, ग्राम सरपंच श्रीमति थावलीबाई रावत, उप सरपंच श्रीमति ललिताबाई चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani

ग्राम हरिबड़ में प्रभारी मंत्री ने किया नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण बड़वानी 06 जुलाई 2026/जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जिले के भ्रमण के दौरान सोमवार को ग्राम हरिबड़ ने 37.50 लाख रुपये की लागत से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की वही स्मृति स्वरूप पंचायत भवन में पौधारोपण भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन ग्राम पंचायत का आधुनिक प्रशासनिक भवन है, जहाँ पंचायत से जुड़े कार्य और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। प्रभारी मंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर अभियान में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अभियान में हुए कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि सभी के प्रयासों से जिले में उक्त अभियान में कार्य हुआ है एवं जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। अतः हमे संगठित एवं प्रयासरत होकर कार्य करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, ग्राम सरपंच श्रीमति थावलीबाई रावत, उप सरपंच श्रीमति ललिताबाई चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

बड़वानी में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का किया अवलोकन
बड़वानी 06 जुलाई 2026/ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और जिले में स्वस्थ एवं शुद्ध भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, आजीविका स्वाद संगम कैंटीन के रूप में । जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल सोमवार को प्रातः आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का अवलोकन करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने बताया कि स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा उक्त कैंटीन का संचालन किया जाता है। यहां स्थानीय व्यंजन, पौष्टिक नाश्ता, थाली और घर जैसा शुद्ध भोजन नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने कैंटीन परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रसोई, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का जलपान भी ग्रहण किया और दीदियों से उनके अनुभव साझा किए। दीदी के हाथ का स्वाद बनेगा बड़वानी की पहचान
 इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। जब एक महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। स्वाद संगम कैंटीन इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बड़वानी की दीदियों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे तो साक्षात मॉं अन्नपूर्णा का स्वरूप है। यह कैंटीन न केवल महिलाओं को रोजगार देगी, बल्कि वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देगी।
 इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, कार्यक्रम में जिले की प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री अनुराधा पाटीदार सहित जिला पंचायत, आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूहों की दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस नवाचार की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया । यह पहल निश्चित रूप से बड़वानी जिले में महिला नेतृत्व वाले विकास का नया अध्याय है।
#JansamparkMP
#Badwani

बड़वानी में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का किया अवलोकन बड़वानी 06 जुलाई 2026/ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और जिले में स्वस्थ एवं शुद्ध भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, आजीविका स्वाद संगम कैंटीन के रूप में । जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल सोमवार को प्रातः आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का अवलोकन करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने बताया कि स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा उक्त कैंटीन का संचालन किया जाता है। यहां स्थानीय व्यंजन, पौष्टिक नाश्ता, थाली और घर जैसा शुद्ध भोजन नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने कैंटीन परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रसोई, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का जलपान भी ग्रहण किया और दीदियों से उनके अनुभव साझा किए। दीदी के हाथ का स्वाद बनेगा बड़वानी की पहचान इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। जब एक महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। स्वाद संगम कैंटीन इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बड़वानी की दीदियों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे तो साक्षात मॉं अन्नपूर्णा का स्वरूप है। यह कैंटीन न केवल महिलाओं को रोजगार देगी, बल्कि वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, कार्यक्रम में जिले की प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री अनुराधा पाटीदार सहित जिला पंचायत, आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूहों की दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस नवाचार की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया । यह पहल निश्चित रूप से बड़वानी जिले में महिला नेतृत्व वाले विकास का नया अध्याय है। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

बड़वानी: दिगंबर जैन समाज द्वारा धूमधाम के साथ पर्युषण पर्व मनाया जा रहा, सिद्धक्षेत्र बावनगजा में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया - Barwani News