बिदुपुर: होली पर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या
बिदुपुर । खिलवत बजरंगबली चौक के पास होली के दिन मामूली विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान दाउदनगर निवासी चंदेश्वर दास के पुत्र रंजीत दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई